पञ्चामृत कैसे बनायें

पञ्चामृत का हम भोग लगाकर, प्रसाद के रूप में ग्रहण भी करते हैं। इस के बनाने की विधि की जानकारी हमें अवश्य होनी चाहिये।

व्यवस्थाः- पञ्चामृत में पाँच वस्तुयें काम में लाई जाती हैं। यह हैं-

  1. दूध
  2. दही
  3. घृत
  4. शहद
  5. तुलसी पत्र

दूध अधिक मात्रा में, दही कम, घी बहुत थोड़ा, शहद आवश्यकता अनुसार और तुलसी पत्र के महीन टुकड़े करके डालें। सभी वस्तुयें अलग-अलग रखें। हर वस्तु को मन्त्र उच्चारण के साथ डालना चाहिये।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.