11 चीज़ें जो एक लड़के को लड़की में विवाह से पहले देखनी चाहिये

पुरातन काल में एक लड़की के लिये विवाह योग्य आयु प्राप्त करने के उपरान्त कुछ कार्यों में पारङ्गत होना होता था। पाक कला, बुनाई तथा घर-गृहस्थी के काम काज। परन्तु आधुनिक काल में एक लड़के लड़की में घर के कार्यों में लेकर विभाजन नहीं होता। पति पत्नी दोनों व्यावसायिक जीवन व्यतीत करते हैं तो इसलिये दोनों को घर के कार्यों का आवण्टन करना होता है।

आज कल के समय में पति पत्नी ये काम तुम्हारा है और तुम ही इसे करो वाली मनोभावना लेकर जीवन यापन नहीं कर सकते। उनको एक दूसरे का पूरक बनना ही पड़ेगा। महानगरों में जो जीवन है उसमें कार्यों के आधार पर लिङ्ग भेद नहीं किया जा सकता।

तो ऐसे में यदि किसी लड़के को एक लड़की मे विवाह योग्य बातें देखनी हों तो वो क्या हो सकती हैं। ये तो मान्य है कि सबकी अपनी अपनी रुचि होती है और प्रकृति और स्वभाव भी भिन्न भिन्न होता है। परन्तु कुछ ऐसी वृत्तियाँ हैं जो आधुनिक जीवन को सुखद बना सकती हैं।

#1 नृत्य भले ही ना आये पर वो नाच सके

बहुत सी अन्य सृजनात्मक क्रियायों के समान ही, नृत्य आधुनिक जीवन का विशेष अङ्ग है। भले ही आप पारङ्गत ना हों पर यदि कभी कभार मन को आनन्दित करने के लिये थोड़ा बहुत नाचना पड़े तो उसमें लज्जा की बात नहीं है।

#2 पर्यटन या भ्रमण में रुचि हो

समय और द्रव्यों पर आधारित ये रुचि आधुनिक दाम्पत्य जीवन का एक अभिन्न अङ्ग बन कर उभरी है। घूमना तथा पर्यटन जीवन में एक नयी स्फूर्ति लाता है। जब भी अवसर मिले पर्यटन के लिये तत्पर रहना चाहिये।

# 3 बातचीत में अच्छी हो

वैवाहिक जीवन की अधिकतर कठिनायी आपसी बातचीत से दूर हो जाती है। यदि लड़की एक अच्छी श्रोता तथा अच्छी वक्ता हो तो बहुत अच्छा है।

# 4 बॉलीवुड से परे सोच सके

यदि वो चलचित्र में रुचि रखती हो तो वो बॉलीवुड से परे भी चलचित्र को देखने के लिये उत्सुक हो। केवल हिन्दी फिल्मों में उलझने वाली ना हो।

# 5 एक से अधिक भाषा का ज्ञान हो

आधुनिक युग में एक से अधिक भाषा का ज्ञाना बहुत लाभदायक रहता है। इससे कार्यकुशलता तथा भिन्न-भिन्न प्रान्तों में बसने में सहायता होती है।

# 6 उसको भोजन अच्छा लगता हो–खाना यदि पकाना ना आता हो

ये ऐसा गुण है जो आधुनिक युग में बहुत सराहा जाता है। आजकल पुरुष भी खाना बनाने से कतराते नहीं। इस लिये यदि लड़की विविध प्रकार के पक्वान ना भी बनाना जानती हो, न्यूनतम वो उनको चखने से मना ना करे।

# 7 सेहत के प्रति जागरूक हो सनकी नहीं

योगासन, जिम या शारीरिक व्यायाम में रुचि रखना अनुप्युक्त नहीं परन्तु साईज़ ज़ीरो के प्रति सनकी ना हो।

# 8 वो जानती है कि कब और क्या खरीदना है

गूगल के हर खरीद मेले में भारी छूट के चलते सब कुछ खरीदने में विश्वास ना रखती हो। जो आवश्यक हो केवल उसी को खरीदे।

# 9 गाड़ी चलाना जानती हो

आधुनिक तथा शहरी विकास के चलते गाड़ी चलाना लगभग अनिवार्य ही होना चाहिये। यदि एक लड़की के पास ये क्षमता हो तो वो अपने विवाहित जीवन को एक नया प्रोत्साहन दे सकती है।

# 10 फ़ेसबुक तथा वास्तविक जीवन में अन्तर समझती हो

यदि वो माने कि उसकी फ़ेसबुक पे डाले गये प्रत्येक अपडेट पर आपको लाईक बटन दबाना अनिवार्य है तो वो वास्तविक जीवन को नहीं जानती।

# 11 वो कूल बनने में विश्वास रखती हो मात्र दिखने में नहीं

सुन्दर दिखना प्रत्येक स्त्री को अच्छा लगता है तथा ये उनका सहज स्वभाव है। परन्तु अधिक बल इस बात पर दे कि कूल जीवन कैसे व्यतीत किया जाये। जीवन के उतार चढ़ाव को वो सम्भाल सकती हो तथा असफलता और दुःख के समय में वो एक सतम्भ की भाँति पति को सहारा दे सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.